Indore News: जिले में नकाबपोश बदमाशों का बढ़ा आतंक, कांच तोड़कर गाड़ी से निकाले सामान

indore police

Indore News: मध्य प्रदेश का इंदौर शहर अब नकाबपोश बदमाशो की चपेट में आता नजर आ रहा है। आए दिन शहर में नकाबपोश बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी सिलसिले में फिर एक ऐसी ही बड़ी वारदात को नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम देने का प्रयास किया है। इस दौरान बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार के कांच तोड़कर उसमें रखा सामान लेकर रफूचक्कर हो गए।

ये है पूरा मामला

नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को इन्दौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र की एक कालोनी में अंजाम दिया है। जहां देर रात 4 से अधिक नकाब पहने बदमाश कालोनी में आए। इस दौरान बदमाशों ने पहले तो घर के बाहर खड़ी कार के कांच तोड़कर उसमें रखा सामान चुरा लिए। वहीं फिर बदमाशों ने घर मे घुसने का काफी प्रयास किया। गनीमत रही के घर मे सेन्ट्रल लॉक होने की वजह से बदमाश खाली घर से भाग निकले। हालांकि इन बदमाशो की सारी गतिविधि सीसीटीवी फुटेज भी कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस प्रशासन बदमाशों की तलाश जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”916238956″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews