
Indore News : इंदौर शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज की छात्रा के साथ लूट की वारदात को बदमाशो ने हाल ही में अंजाम दिया है। बता दे, घटना के बाद इलाके से बाइक पर फरार होते हुए दोनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। छात्रा द्वारा इस मामले को लेकर थाने में शिकायत करवाई गई।
[dgv_vimeo_video id=”834023448″]
शिकायत के बाद पुलिस ने छात्रा के निशानदेही पर बदमाशों की तलाश करना शुरू की। तलाश में पुलिस को अभी नाकामयाबी हाथ लगी है। क्योंकि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, बदमाशों की बाइक पर नंबर नहीं थे साथ ही उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। अभी पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश कर रहे हैं।
Indore : एडिशनल डीसीपी ने बताया –
[dgv_vimeo_video id=”834023346″]
इस मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया है कि कॉलेज जा रही एक छात्रा पायल अपने हॉस्टल से कॉलेज के लिए निकली थी। तभी बाइक पर आ रहे दो बदमाशों ने उसे गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद छात्रा द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें आरोपी बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट
