टाटपट्टी बाखल हमले के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

टाटपट्टी बाखल हमले के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

इंदौर। आकाश धोलपुरे। लॉक डाउन लगने के बाद कोरोना सस्पेक्ट की जांच टीम पर इंदौर के टाटपट्टी बाखल में 1 अप्रैल को हमला करने हमलावरों की जमानत याचिका का कोर्ट ने खारिज कर दी है। दरअसल, टाटपट्टी बाखल में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डॉक्टरों की टीम पर हमला कर दिया था जिसके बाद जैसे तैसे टीम मौके से निकलकर जान बचाने में सफल रही थी। इसके बाद डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता की रिपोर्ट पर दोषियो पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया था।

इंदौर अपर सत्र न्यायालय ने टाट पट्टी बाखल में स्वास्थ्य और आयुष विभाग की टीम पर हमला करने वाले आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपियों के वकील पक्ष द्वारा जमानत याचिका दाखिल की गई थी और कोर्ट से मांग कर दलील दी गई कि उनके द्वारा यह कृत्य नहीं किया गया है और वह इंदौर के स्थानीय निवासी हैं जितनी भी धाराएं लगाई गई हैं वह सब जमानत योग्य धारा है और इस आधार पर उन्हें जमानत मिलना चाहिए ।

इधर, शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक अभिजीत सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी नावेद, शावेज और आबिद ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी जिसमे कहा गया था कि तीनों के खिलाफ कोई और कोई दूसरा अपराध नहीं है वह मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं और जमानत पर कहीं नही जाने वाले हैं। केस दर्ज होने के बाद से वो जेल में है ऐसे में शर्तों के साथ उन्हें जमानत मिलनी चाहिए । अपर लोक अभियोजक राठौर ने बताया कि कोर्ट में उन्होंने शासन की ओर से पक्ष रखा कि कोरोनार संक्रमण के दौर में डॉक्टर मुश्किल हालात में काम कर रहे हैं ऐसे में जमानत मिली तो अधिकारी, कर्मचारी और डॉक्टर्स का मनोबल गिरेगा लिहाजा केस में जमानत का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। इसके बाद अपर सत्र न्यायाधीश शाहबुद्दीन हाशमी की न्यायालय में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई और न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों की जमानत खारिज कर दी गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews