बल प्रयोग से बचकर गीत गा रही इंदौर पुलिस, उल्लंघन करने वालों से अब ऐसे आएगी पेश

बल प्रयोग से बचकर गीत गा रही इंदौर पुलिस, उल्लंघन करने वालों से अब ऐसे आएगी पेश

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

कोरोना की रडार पर देश मे मौत के आंकड़ो में सबसे ज्यादा प्रतिशत वाले इंदौर शहर की पुलिस भी विदेशी पुलिस याने कॉप बन गई है। दरअसल, यहां COP से मतलब है कोरोना पुलिस और ये आइडिया है इंदौर आईजी विवेक शर्मा का। जिन्होंने वायरलेस के जरिये कोरोना से लड़ने वाले फाइटर पुलिसकर्मियों, क्राइम ब्रांच की टीम, कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मियों सहित अपने मातहत अधिकारियों की, न सिर्फ सरहाना की बल्कि मुश्किल वक्त में कैसे कोरोना की लड़ाई को चिंता मुक्त लड़ा जा सके ये सीख भी दी।

आईजी ने कड़ी धूप में ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों से कहा कि आम लोग यदि अब लॉक डाउन का उल्लंघन कर सड़क पर आए तो पुलिस संवेदनशील रहे और बल प्रयोग से बचे। इतना ही नही उन्होंने वायरलेस संदेश के जरिये कहा कि लॉक डाउन तोड़ने वालों को पीटने के बजाय उनको माफी मंगवाने के साथ ही 2 घण्टे तक ट्रैफिक सम्भालने की ड्यूटी सौंपे ताकि उन्हें भी पता चले कि पुलिस किन परिस्थितियों में और कैसे काम कर रही है। वही आईजी विवेक शर्मा ने उल्लंघन करने वालो की सजा के लिए एक नायाब तरीका भी सुझाया है जिस पर उन्होंने कहा कि ऐसे लोगो का वीडियो बनाया जाए और फिर उन्ही की माफी के साथ, उनके ही मोबाईल के व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो शेयर करवाया जाए।

आईजी इंदौर ने घर से दूर रहकर देश सेवा करने वाले कर्मवीर पुलिसकर्मियों के विश्वास को बढ़ाते हुए वायरलेस सेट पर ही “हम होंगे कामयाब एक दिन” गाना गाया और कहा कि हर रोज 11 बजे इसी तरह से पुलिस द्वारा सभी वारियर्स के लिए गाना गाया जाएगा। ऐसे में उन पुलिसकर्मियों को भी आईजी ने आमंत्रण दिया है जो अपनी कला के जरिये महकमे का विश्वास बढ़ाकर कोरोना के खिलाफ जंग में अलग भूमिका निभा सके। आईजी के गीत को मैदान में जंग लड़ने वाले पुलिसकर्मियों ने ना सिर्फ सुना बल्कि उनके साथ मौके से ही सुर में सुर मिलाए और विश्वास जताया कि इंदौर जल्द ही कोरोना से जंग जीतेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews