विचाराधीन महिला कैदी ने जेल में लगाई फांसी

विचाराधीन महिला कैदी ने जेल में लगाई फांसी

इंदौर/आकाश धोलपुरे

इंदौर में मंगलवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। शहर की जिला जेल में बीते 8 माह से दहेज प्रताड़ना सहित अन्य मामलों में विचाराधीन महिला कैदी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जेल में सुसाइड करने वाली महिला कैदी का नाम अंजू पति राजेंद्र सेन निवासी मेढ़क गांव गौतमपुरा है। जेल प्रशासन की माने तो 50 साल की अंजू सुबह आम दिनों की ही तरह उठी और उसके बाद उसने नाश्ता किया और नहाने का बोलकर बाथरुम में चली गई। बाथरूम में ही महिला कैदी ने अपने ब्लाउज से फांसी का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गई। जेल प्रशासन के मुताबिक जब वह कुछ देर तक नही लौटी तो जेल प्रहरी महिलाओं ने उसे देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

बताया जा रहा है महिला कैदी इंदौर की जिला जेल में जुलाई 2019 से विचाराधीन कैदी के तौर पर सजा काट रही थी और उसके बेटे और पति भी इसी जेल में बंद है जिनसे 3 दिन पहले मृतक महिला कैदी की मुलाकात हुई थी, इस दौरान भी वह तनाव में नही थी। ऐसे में  अचानक उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका जबाव मिलना अभी बाकी है। सूत्रों की माने तो अंजू नाम की महिला कैदी की बहू ने पूर्व में आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी तब से अंजू, उसका पति और बेटा जेल में सजा काट रहे है और अब अचानक अंजू ने भी खुदकुशी कर ली। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम.वाय. अस्पताल भेज दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews