इंदौर पहुंची 15 हजार रेमडेसिवीर इंजेक्शन की चौथी खेप

इंदौर पहुंची 15 हजार रेमडेसिवीर इंजेक्शन की चौथी खेप

इंदौर, आकाश धोलपुरे। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona infection) को रोकने के लिए शिवराज सरकार (Shivraj government) सतत प्रयास कर रही है, जिसके चलते आज दोपहर में इंदौर एयरपोर्ट (Indore Airport) पर रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) की चौथी खेप पहुंची है, जिसे हेलीकॉप्टर के जरिए प्रदेश के हर शहरों में पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें…होशंगाबाद- कलेक्टर ने रेमडेसिवीर की कालाबाजारी रोकने बनाया मजबूत सिस्टम

जानकारी के अनुसार रेमडेसिवीर की इस चौथी खेप में प्रदेश को रेमडेसिविर इंजेक्शन के कुल 312 बॉक्स मिले जिसमे 15 हज़ार इंजेक्शन के साथ 24 लूस वाइअल प्राप्त हुए। जिसमें इंदौर को 69 रेमडेसिविर इंजेक्शन के बॉक्स के साथ 24 लूस वाइअल मिलेंगे वही इसमें इंदौर मेडिकल कॉलेज को रेमडेसिवीर के 25 बॉक्स एवं 24 लूस वाइअल मिलेंगे। इसी के साथ 7 बॉक्स खंडवा मेडिकल कॉलेज, 37 बॉक्स इंदौर स्वास्थ्य विभाग को दिए जायेंगे। वही भोपाल को 67 बॉक्स, ग्वालियर को 33 बॉक्स, सागर को 26 बॉक्स, उज्जैन को 45 बॉक्स,रीवा को 27 बॉक्स और जबलपुर को 45 बॉक्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें…भोपाल – जेके अस्पताल से रेमडेसिवीर इंजेक्शन की चोरी के आरोप में कंपाउंडर गिरफ्तार

सीएम शिवराज ने भी इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है, उन्होंने लिखा कि आज मध्यप्रदेश को रेमडेसिविर इंजेक्शन के कुल 312 बॉक्स के साथ 24 लूस वाइअल प्राप्त हुए। इंदौर को 69 बॉक्स के साथ 24 लूस वाइअल मिलेंगे। इसमें इंदौर मेडिकल कॉलेज को 25 बॉक्स एवं 24 लूस वायल्स, 7 बॉक्स खंडवा मेडिकल कॉलेज और 37 बॉक्स इंदौर स्वास्थ्य विभाग को दिए जायेंगे। इसी तरह भोपाल को रेमडेसिविर के 67 बॉक्स, ग्वालियर को 33 बॉक्स, सागर को 26 बॉक्स, उज्जैन को 45 बॉक्स, रीवा को 27 बॉक्स और जबलपुर को 45 बॉक्स पहले की तरह ही इंदौर एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन, हेलीकॉप्टर एवं रोड के माध्यम से पहुँचाये जायेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews