शादी करने जा रहे प्रेमी को अब जाना पड़ेगा जेल, कार में किया था दुष्कर्म

शादी करने जा रहे प्रेमी को अब जाना पड़ेगा जेल, कार में किया था दुष्कर्म

इंदौर, आकाश धौलपुरे।  मध्यप्रदेश के खरगोन में रहने वाले युवक युवती के बीच की पहचान कब दोस्ती में बदल गई और कब प्यार परवान गया इस बात की परवाह प्रेमिका ने नही की थी। लेकिन जब प्रेमिका को इस बात का पता चला कि उसके साथ प्यार नही बल्कि धोखा हो रहा था तो उसने तुरंत पुलिस का दरवाजा खटखटाया और अब पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें… हाईकोर्ट ने अधिकारी के तबादले पर सुनाया बड़ा फैसला, कार्रवाई को माना गया अनुचित

मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्मी ने अपनी नापाक हरकत को अंजाम दिया था। युवक और युवती खरगोन के रहने वाले थे और उनकी मुलाकात खरगोन में ही हुई थी। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए और युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर हीरा नगर क्षेत्र में रेप कर दिया। युवती ने शिकायत में बताया कि उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को कार में अंजाम दिया गया गया था।

यह भी पढ़ें… किन लोगो को भूत लगने की संभावना रहती है

दरअसल, कुंदन यादव नामक आरोपी ने पहले तो युवती से दोस्ती बढ़ाई और इसके बाद इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में कार में उसके दुष्कर्म किया। हालांकि, युवती ने शिकायत में ये भी बताया कि कुंदन यादव ने उससे शादी करने का वादा किया था और दुष्कर्म करने के बाद वो उसे टालने लगा और फोन करने पर फ़ोन भी उठाना बंद दिया था। इसके बाद उसे पता चला कि कुंदन यादव किसी दूसरी युवती के साथ शादी करने वाला है लिहाजा, उसने हीरा नगर पुलिस को शिकायत की। फिलहाल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है लेकिन युवती ने अपने दर्द को पुलिस शिकायत में बयां किया है। डीसीपी धर्मेंद्र भदौरिया ने बताया कि युवती से प्रेम संबंध बनाने और शादी का झांसा देने वाले आरोपी कुंदन यादव निवासी खरगोन के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में प्रकरण दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”702063097″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews