Indore News: साढ़े 3 वर्षों से अधर में लटके दो पुल का काम होगा पूरा, जल्द ही लोगों के लिए खुलेगा

Indore News: साढ़े 3 वर्षों से अधर में लटके दो पुल का काम होगा पूरा, जल्द ही लोगों के लिए खुलेगा

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। नगर निगम ने दो महत्वपूर्ण पुल कुलकर्णी भट्ठा पुल और भानगढ़ पुल का निर्माण चालू कर दिया है। काम धीमे गति से चलने के कारण इसका निर्माण कब तक हो जायेगा कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन अनूप गोयल, कार्यपालन यंत्री, पुल-पुलिया प्रकोष्ठ जी का कहना है कि वह इसका काम अप्रैल तक पूरा कर देंगे। इसके बाद पुल पर भीड़ बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें – Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन के एफएम कुलेबा ने भारत से आग्रह किया रूस से युद्ध रोकने के लिए कहे

दरअसल 12 अगस्त 2018 को 90 वर्ष पुराना कुलकर्णी भट्ठा पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। फिर सितंबर 2018 में इस पुल पर से ट्रैफिक को रोक कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। लेकिन इस पुल का काम की धीमी गति आसपास के रहवासियों को परेशान कर रही है। जब से पुल का काम चल रहा है तब से ट्रैफिक को सुभाष नगर चौराहे से मालवा मिल मुक्तिधाम वाली रोड से विश्रांति चौराहे की तरफ मोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें – Datia News: रतनगढ़ मंदिर के नजदीक हुई बमबारी लोग सहमे, प्रसाशन चुप

लेकिन इस रोड पर अत्यधिक ट्रैफिक हो जाने के साथ जाम की स्थितियां हमेशा बनी रहती हैं। साथ ही सुभाष नगर चौराहे से पुल की तरफ जाने वाले रोड पर व्यापार पूरी तरह चौपट है। ठीक है यही हाल भंडारी मिल पुल की ओर जाने वाले रोड की है पुल के हिसाब से इसे 100 फीट चौड़ा बनाया जा रहा है। अफसरों ने जो कमिटमेंट की थी कि वह 1 वर्ष में इसका काम पूरा कर देंगे पर वह अपनी बात पर खरे नहीं उतरे हैं और इसीलिए जनता के बीच में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें – Morena News: ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर द्वारा हेल्थ ऑफिसर से मारपीट का मामला आया सामने

साढ़े 3 वर्ष से ज्यादा का समय होने के बाद भी इस पुलिया का काम नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार इस पुलिया को 30 मार्च से चालू किया जाना था लेकिन काम की धीमी गति के कारण अब इसका संचालन की तारीख 30 अप्रैल हो गई है पर अभी भी यह देखना बाकी है क्या इसकी डेट फिर से बढ़ेगी। अफसरों से सवाल पूछने पर उन्होंने बताया कि अतिक्रमण का देरी से हटना, 9 मीटर लंबी रिटेनिंग वॉल बनने की देरी, बिजली की एचटी व एलटी लाइन शिफ्टिंग, ड्रेनेज, पानी की पाइप लाइन डालने का काम की देरी के कारण पुलिया को नहीं चालू किया जा सका है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews