इंदौर में सूने मकान से 20 लाख से अधिक की चोरी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Chori

Indore News : इंदौर में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। जिसका एक ताजा मामला सामने आया है, जहां शादी में जाना एक परिवार को नुकसानदेह साबित हुआ। दरअसल, चोरों ने सुने मकान में छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। इसकी भनक लगने पर फरियादी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

किस इलाके का मामला?

दरअसल, मामला लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित महालक्ष्मी नगर का है। फरियादी पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए शाम 6 बजे महू के लिए रवाना हुए थे और रात को 8:30 बजे घर वापस लौटने पर पर देखा तो घर से 4 लाख रुपए नगद और 15 लाख से अधिक ज्वेलरी गायब थी। साथ ही चोरों ने घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया था।

[dgv_vimeo_video id=”893243074″]

जानिए क्या कहा एडिशनल डीसीपी ने?

वहीं, एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि महालक्ष्मी नगर में चोरी की बड़ी घटना का मुकदमा दर्ज हुआ है, जहां चोरों द्वारा छत के रास्ते से घर में दाखिल होकर इस घटना को अंजाम देना बताया गया है। चोरों का पता लगाने के लिए टीमों का गठन किया गया है। साथ ही चोरों की तलाश की जा रही है। जिसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”893241894″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews