सूने मकान को चोरो ने बचाया निशाना, चुरा ले गए लाखों का माल, सीसीटीवी में कैद वारदात

सूने मकान को चोरो ने बचाया निशाना, चुरा ले गए लाखों का माल, सीसीटीवी में कैद वारदात

इंदौर, आकाश धोलपुरे

शहर में अनलॉक होते ही चोरी की वरदते फिर एक बार बढ़ने लगी है। ताजा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना चेत्र का है, जहां चोरो ने एक डॉक्टर के सूने माकन को अपना निशाना बनाया है। चोर वहां से नगदी सहित लाखो रूपए का माल ले गए पर चोरी की ये पूरी वरदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो की तलाश कर रही है।

शहर में बढ़ रहे चोरो के हौसले

लसूड़िया थाना क्षेत्र की एक हाईटेक सिटी शिखरजी ड्रीम्स की ये सिटी कहने को तो पूरी केमरो से लेस है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजामात है। आठ गार्ड पूरी सिटी की सुरक्षा में लगे रहते है, उसके बाउजूद चोरो ने अपना हौसला दिखते हुवे सिटी के अंदर दाखिल हुए और एक डॉक्टर ओमप्रताप सिंह के घर को अपना निशाना बनाया। डॉक्टर अपने परिवार के साथ ग्वालियर गए हुए थे। चोर सिटी के पीछे की दीवार के तार काटकर अंदर घुसे, फिर डॉक्टर के घर में लगा हाईटेक लॉक को तोडा और अंदर दाखिल हुए।  वहां चोरो ने अलमारी में रखे नगदी डॉलर, सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। लेकिन शायद चोरो को ये नहीं मालूम था की उसकी ये हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच शुरु की जांच

मौके पर पहुंची लसूड़िया थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सिटी के बहार एक कैमरा और कुछ आर्टिफिशल ज्वेलरी मिली है। जब सीसीटीवी चेक किया तो उसमे साफ़ दिख रहा हे कि तीन चोर घर में घुसे और चोरी की वारदात को २७ मिनिट में अंजाम देकर फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि चोर कोई परिचित ही लगता है, जिसे मालूम था की कैश ज्वेलरी कहा रखी है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटवी फूटेज के आधार पर चोरो की लताश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews