
Indore News : इन्दौर की सेंटर कोतवाली थाना क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने को लेकर व्यापारियों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। इस दौरान धारदार हथियार भी चले है। जिसकी पूरी वारदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फूटेज के आधार पर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।
[dgv_vimeo_video id=”832864735″]
[dgv_vimeo_video id=”832864791″]
जानें पूरा मामला
दरअसल, सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के समीप बनी कॉस्मेटिक की दुकानों के बाहर दो पक्षों में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें प्रथम, भरत, सोनू और श्याम नामक चार युवक चाकू लगने से घायल हो गए थे। जिनका एमवाय हॉस्पिटल में इलाज जारी है। वहीं, मामले में बाकी फरार आरोपियो की तलाश की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”832864511″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

