बीजेपी के बड़े नेता के कोरोना पॉजिटिव निकलने से पार्टी में मचा हड़कंप

बीजेपी के बड़े नेता के कोरोना पॉजिटिव निकलने से पार्टी में मचा हड़कंप

इंदौर| आकाश धोलपुरे| इंदौर बीजेपी (इंदौर BJP) के एक बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव (कोरोना Positive) पाए गए हैं और उन्हें गंभीर स्थिति में इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है । यह नेता पहले एबीवीपी (ABVP) से जुड़े हुए थे और वर्तमान में बीजेपी के शिक्षा प्रकोष्ठ के सक्रिय पद पर हैं ।

इंदौर के नेता और वर्तमान में राज्य सरकार (State government) में मंत्री (Minister) के बेहद नजदीक माने जाते हैं और दो दिन पहले ही यह भोपाल जाकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष (State President) से भी मिल कर आए थे । साथ ही साथ उन्होंने संगठन के कुछ अन्य पदाधिकारियों से भी मुलाकात की थी। इनके कोरोना पाजिटिव आने की खबर पाते ही पूरी बीजेपी में हड़कंप मच गया है।

विशेषकर राज्य सरकार में मंत्री और उनके समर्थक बेहद चिंतित हैं कि करोना पॉजिटिव नेताजी जिन जिन लोगों के संपर्क में आए कहीं उनको भी कोरोना ना हो गया हो और इसको लेकर अब एहतियात बरतने की हिदायत दी जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि नेताजी मंत्री जी के साथ दो दिन पहले गाड़ी में इंदौर से भोपाल गए थे जहां पार्टी कार्यालय जाकर उन्होंने कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। इनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews