2023 में इन दिग्गज IT Companies की इंदौर में होगी एंट्री, पहले से मौजूद हैं बड़े ब्रांड

indore

Indore IT Sector: बीते कुछ दिनों में इंदौर सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा आईटी हब बनकर उभरा है। 2022 में आठ कंपनियों ने यहां अपने काम की शुरुआत कर दी है और अब नए साल 2023 में भी चार आईटी कंपनियां इंदौर में कामकाज करने की तैयारी शुरू कर चुकी हैं।

इंदौर अब ऐसी जगह बन चुका है जहां पर बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद तक सिमटी रहने वाली आईटी कंपनियां अपने दफ्तर खोल रही हैं। 2022 आईटी इंडस्ट्रीज की उपलब्धि के लिहाज से इंदौर के लिए काफी अच्छा रहा। लगभग 8 बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने यहां पर काम शुरू किया।

इन कंपनियों ने कमाया नाम

इंदौर में बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपना काम तो शुरू कर ही रही है। इसके अलावा कुछ कंपनियां ऐसी हैं जिनकी शुरुआत शहर से ही हुई है लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका नाम है। बियांड-की भी इन्ही में से एक नाम है जो जिसका हेड ऑफिस अब अमेरिका में है और यूरोप में सेंटर भी खुल चुका है। इंफोबींस भी अमेरिकी आईटी कंपनी द्वारा अधिगृहीत करने के चलते सुर्खियों में आई थी। इंपेट्स भी सभी देशों में अपने सेंटर खोल चुकी है।

इंदौर में आईटी कंपनियां खोले जाने का यह सिलसिला यहीं थमने नहीं वाला है। कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां इस साल में अपने दफ्तर शुरू करने की तैयारी कर रही है। कुछ दिग्गज ब्रांड भी इंदौर में एंट्री लेने वाले हैं जिनमें कंसलटिंग कंपनियां भी शामिल है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र का चर्चित नाम एल एंड टी भी इस साल जनवरी में इंदौर में अपना दफ्तर शुरू कर सकती है।

इसलिए खास है इंदौर

इंदौर एक ऐसी जगह है जहां पर तमाम बड़ी कंपनियों को अपने ऑफिस के परिचालन में लागत ज्यादा नहीं आ रही है। इसी के साथ उन्हें यहां पर टैलेंटेड युवा भी मिल रहे हैं जिन्होंने इंजीनियरिंग मैनेजमेंट और अन्य डिग्रियां हासिल की हुई है। पहले इन डिग्रियों वाले युवा नौकरी करने के लिए पुणे और हैदराबाद जैसी जगह पर जाया करते थे लेकिन अब इंदौर में मिलते अच्छे अवसरों के चलते वह यहीं पर रहना पसंद कर रहे हैं। यहां उन्हें अच्छे ब्रांड, ज्यादा सैलरी और काम लागत जैसे फायदे हो रहे हैं। यही वजह है कि आईटी कंपनी और उनके कर्मचारी इंदौर को पसंद कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews