
Indore News : इंदौर में इन दिनों बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। जिसका एक ताजा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां चोरों ने सुने मकान से लाखों रुपये कैश और सोने के गहने चोरी ले गए। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। फरियादी ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
[dgv_vimeo_video id=”842114677″]
जांच शुरू
मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी अपने घर से बाहर कही काम से गए थे। उसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने बंगले के ताले तोड़े और अंदर तकरीबन 8 अलमारियों के ताले तोड़कर लाखों रुपए नकदी सोना और करीब 60 लाख रुपये चोरी कर लिए। वहीं, पुलिस के मुताबिक 5 लाख का माल बदमाश ले गए है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। जिसमें तीन संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”842111996″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

