
Indore News : इंदौर के चंदन नगर इलाके में शनिवार देर रात एक बंद पड़ी फैक्ट्री में वारदात करने के लिए घूसकर कुछ बदमाशों द्वारा मौजूद गार्ड के साथ हाथापाई और मारपीट की वारदात करते हुए आए बदमाशों द्वारा डकैती डालने की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई पुलिस ने अब छानबीन शुरू करते हुए मामले में 5 टीम बनाई है बताया जा रहा है कि पहले बदमाश शनिवार देर रात 1 से 2:00 बजे के बीच आए और उसके बाद वह शनिवार अल सुबह 5:00 के लगभग भी वारदात करने को पहुंचे थे।
यह है पूरा मामला
थाना प्रभारी के अनुसार चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कलारिया में बंद पड़ी फैक्ट्री प्लेथिको में कुछ बदमाशों द्वारा डकैती डालने की जानकारी पुलिस को मिली थी जब पुलिस के आला अधिकारी स्निपर डॉग के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने छानबीन शुरू की जहां गार्ड द्वारा इस घटना में आए बदमाश की संख्या 6 से 7 बताई जा रही है और उन्होंने एक ही रात में दो बार घटना करने के लिए फैक्टरी पहुंचे थे। लेकिन घटना से पहले बदमाशों की बातचीत फैक्ट्री में तैनात गार्ड से हुई थी और गार्ड को घटना के बाद कुछ हिस्सा भी दिया जाएगा यह बात भी थाना प्रभारी ने घटनाक्रम को लेकर मीडिया से कहीं।
[dgv_vimeo_video id=”876833301″]
आगे घटना की जानकारी देते हुए चंदननगर थाना प्रभारी ने बताया कि कई सालों से बंद पड़ी फैक्ट्री जिसमें बदमाशों द्वारा पड़े कबाड़ को ले जाने की कोशिश की गई पहली बार फैक्ट्री में पहुंचे बदमाशों को मौके से भागना पड़ा क्योंकि गार्ड फैक्ट्री में थे और फिर कल सुबह दोबारा फिर बदमाश फैक्टरी पहुंचे और हवाई फायर भी किया पूरे घटनाक्रम को लेकर बनाई गई टीम में अपने-अपने स्तर पर काम कर रही है बदमाशों के पकड़े जाने के बाद ही पूरे घटनाक्रम में पूरी तरह खुलासा होगा।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”876832367″]
