Indore News: शादी की सालगिरह बनाने विदेश गए दंपत्ति के घर चोरों का धावा, लाखों रूपए की चोरी की घटना को दिया अंजाम

फरियादी मनीष अग्रवाल ने बताया कि उनके जीजा रामचंद्र नगर एक्टेंशन स्थित घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ शादी की सालगिरह के लिए इंडोनेशिया गए थे।
indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में चोरी की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच मल्हारगंज थाना इलाके में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जहां घर में सेंध लगाकर लाखों रूपए की चोरी कर बदमाश फरार हो गए हैं।

ताला तोड़कर की गई लाखों रूपए की चोरी

दरअसल, मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना इलाके के रामचंद्र नगर का है, जहां थाने में शिकायत करते हुए फरियादी मनीष अग्रवाल ने बताया कि उनके जीजा रामचंद्र नगर एक्टेंशन स्थित घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ शादी की सालगिरह के लिए इंडोनेशिया गए थे। वहीं, चोरों ने घर को सूना पाकर ताला तोड़कर लाखों रूपए के कीमती जेवर और नकदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

तालश में जुटी पुलिस

एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि फिलहाल दंपत्ति के विदेश से लोटने के बाद ही पता लग पाएगा कि उनके घर से क्या-क्या चोरी हुआ है। फिलहाल, मल्हारगंज थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों को तलाश शुरू कर दी है। वहीं, चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बाद टेक्निकल डेटा ओर तकनीक की सहायता से चोरों तक पहुँचने का प्रयास पुलिस का जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”944001598″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews