Indore News: पापड़ फैक्ट्री में चोरों ने बोला धावा, आरोपी सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए सामने आए सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की है।
indore news

Indore News: इंदौर के बाणगंगा थाना इलाके में पापड़ बनाने की फैक्ट्री में देर रात चोरों ने धावा बोला। इस दौरान चोरों ने फैक्ट्री में रखा हुआ दो लाख से अधिक का नकद रुपया लेकर फरार हो गए। हालांकि, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लेने के बाद सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

सीसीटीवी में कैद

इंदौर जिले में पापड़ बनाने की फैक्ट्री में चोरों ने सेंध लगाते हुए मजदूरों को बांटने का रखा हुआ रुपया चोरी कर लिया। वहीं, जब फैक्ट्री मालिक को चोरी की खबर लगी तो उन्होंने थाना बाणगंगा पहुंच कर पूरा मामला बताया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए सामने आए सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की है। घटना को लेकर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने पूरा मामला विस्तार से बताते हुए जल्द ही चोरों को पुलिस पकड़ने की बात कही है।

सीसीटीवी में जो आरोपी नजर आ रहे हैं उनका हुलिया अजीब सा है और सामने आए हुलिया के आधार पर ही पुलिस चोरों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है- एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया, इंदौर।

[dgv_vimeo_video id=”952672612″]

[dgv_vimeo_video id=”952672776″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews