सीसीटीवी की ज़द में आये चोर, अंग्रेजी शराब की दुकान और पटवारी के घर पर बोला धावा

सीसीटीवी की ज़द में आये चोर, अंग्रेजी शराब की दुकान और पटवारी के घर पर बोला धावा

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में चोरी की वारदातें बढ़ना और चोरों का बेखौफ होना पुलिस के लिये चुनौती बनता जा रहा है। ताजा वारदात इंदौर के एक ही थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई है जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो की तलाश शुरू कर दी है।

शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाया। चोरों ने कलेक्टर कार्यलय में पदस्थ पटवारी के घर पर चोरी की। वहीं इसी थाना क्षेत्र में स्थित एक वाइन शॉप के गल्ले पर भी हाथ साफ किया। चोरों की चोरी ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लसूड़िया पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। दरअसल चोरी की पहली घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया की है जहां अंग्रेजी शराब दुकान के सेल्स मैनेजर गणेश चंदेल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो कल रात दुकान बंद कर गए थे और सुबह जब दुकान खोली तब चोरी का पता चला। चोर ने गल्ले में रखे हुए 38 हजार रुपये चुरा लिये। जिसका तस्दीक सीसीटीवी फुटेज से हुई है।

चोरी की दूसरी घटना इन्दौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के ही सत्य साईं नगर की है जहां कलेक्टर कार्यलय में पदस्थ पटवारी योगेश भार्गव के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए 15 हजार के सोने के आभूषण और 80 हजार का सामान चुरा लिया। इस वारदात के सीसीटीवी फुटेज सामने आए है। पटवारी योगेश भार्गव ने बताया कि घटना देर रात की है और चोरों ने आभूषण सहित अन्य सामान को चुरा लिया। फिलहाल,लसूड़िया पुलिस ने दोनों वारदातों के बाद प्रकरण दर्ज चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews