
Indore News : इंदौर में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन शहर में लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जहां चोरों ने सूने मकान को अपना निशाया बनाया और घर में लगे लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। साथ ही लाखों का जेवर लेकर फरार हो गए हैं। वहीं, फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
परदेशीपुरा का मामला
दरअसल, मामला परदेशीपुरा का है। जब फरियादी गोपाल शर्मा अपने घर हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात करीब 9 बजे से 11:30 के बीच चोर पिछले दरवाजे को तोड़कर घर में घुसे और ढाई लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य फंक्शन में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। उस वक्त घर पर ताला लगा हुआ था।
एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात
वहीं, घटना की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। जिस पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही एक विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”919966595″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

