इंदौर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, घर से नकदी सहित अमरीकी डॉलर गायब, मामला दर्ज

indore

Indore News : इंदौर लसूड़िया थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात लगातार सामने आ रही है, जहां चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए घर में रखें रुपए औए अमेरिकी डॉलर बदमाश लेकर फरार हो गए, जिसमे घर मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के तुलसी नगर का है, यहां के रहने वाले अपूर्व राठौर ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई की वह अपने पापा परिवार सहित रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे जब वह अपने घर लौटे तो देखा में गेट का ताला टूटा हुआ है, और अंदर अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था, साथ ही अलमारी में रखे नगदी रुपये और अमरीकी डॉलर गायब दिखे, इसके साथ ही घर का अन्य सामान भी चोर लेकर फरार हो गए है।

इस पूरे मामले में फरियादी अपूर्व की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”884363416″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews