इंदौर में सेनेटाइजर की वजह से हुई तीसरी मौत, एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे

इंदौर में सेनेटाइजर की वजह से हुई तीसरी मौत, एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे

इंदौर, आकाश धौलपुरे। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 8 दिसम्बर को रावजी बाजार थाना क्षेत्र में स्थित शनि मंदिर की गली में खाना पकाते वक्त अचनाक सेनेटाइजर से आग लगी थी। जिसके बाद घायल नाना, नानी और नातिन को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें एम.वाय. अस्पताल भेज दिया था जहां पहले मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया था इसके बाद उसकी नानी और आज नाना ने दम तोड़ दिया।

दरअसल, घटना के वक्त नानी खाना बना रही थी उसी दौरान हाथो को सेनेटाइज किये हुए नाना ने तवे से रोटी निकालनी चाही जिसके बाद नाना के हाथ झुलस गए और फिर पास में रखी सेनेटाइजर की बॉटल भी गिर गई और इसके बाद लगी आग से घर जलने लगा और तीनों आग की चपेट में आ गए। बता दे कि करीब 18 दिन पहले नातिन ऋद्धिका का मौत हुई थी इसके बाद नानी मीना वर्मा और आज नाना 50 वर्षीय नाना राजू पिता फकीरचंद वर्मा की मौत हो गई।

फिलहाल, पूरे मामले में रावजी बाजार पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। वही प्रदेश में ये पहला मामला है जब सेनेटाइजर के इस्तेमाल में असावधानी बरतने के कारण एक ही परिवार के 3 लोगो की मौत हो गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews