इंदौर का ये डेंजर रेल्वे क्रॉसिंग दे रहा है हादसे को आमंत्रण, रेल्वे प्रबंधन की लापरवाही आई सामने

this-danger-railway-crossing-of-indore-is-giving-invitation-to-the-accident

इंदौर,आकाश धोलपुरे। इंदौर में एक ऐसा खतरनाक रेल्वे क्रॉसिंग है, जहां से गुजरना याने सीधे मौत को निमंत्रण देना है। हालांकि इस क्रॉसिंग को पार करना आम लोगों की मजबूरी है लेकिन रेल्वे द्वारा किये जा रहे कार्य के चलते ये क्रांसिंग सीधे सीधे एक बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है।

दरअसल, ये रेल्वे क्रॉसिंग शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के केलोद हाला गांव फीनिक्स टाउनशिप रोड़ पर स्थित है। जहां क्रॉसिंग पर सड़क नहीं है और पटरियां सड़क के ऊपर आ चुकी है। लोगों की माने तो यहां रेल्वे द्वारा मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है, इसलिए ऐसे हालात बन गए है।

बता दें कि क्रॉसिंग को दोपहिया वाहन चालक जैसे तैसे पार कर पाते है लेकिन चार पहिया वाहनों का निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। दिनभर में हजार दफा वाहन पटरियों के बीच फंस जाते है। गनीमत रही कि आज तक ऐसा कोई मामला नहीं आया है जिसमें ट्रेन के गुजरते वक्त कोई वाहन फंसा हो। लेकिन बड़े हादसे की आंशका बनी रहती है।

केलोद हाला ग्राम में प्रवेश करने के लिए इस जानलेवा और खतरनाक रेल्वे क्रॉसिंग को पार करना वाहन चालकों के लिए चुनौती बनता जा रहा है और रेल्वे की लापरवाही से कोई बड़ी ट्रेन दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में जिम्मेदार रेल्वे प्रबंधन पर सवाल उठ रहे है जो कि कुंभकर्ण की नींद सो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews