RED ZONE इंदौर में 31 मई के बाद ये होगा स्वरूप, लापरवाही करने पर ऑन स्पॉट फाइन

RED ZONE इंदौर में 31 मई के बाद ये होगा स्वरूप, लापरवाही करने पर ऑन स्पॉट फाइन

इंदौर/आकाश धोलपुरे

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (indore) की कोरोना से जंग जारी है। ऐसे में आर्थिक पहलू और लोगो की सुविधा को देखते कुछ आर्थिक गतिविधियों (financial activities) को शुरू किया जा चुका है> लेकिन जो लोग ये सोच रहे है कि 1 जून से शहर एकदम से खुल जायेगा, ऐसा कुछ नही होगा। क्योंकि शहर के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एक तय योजना के तहत शहर को लॉक डाउन (lockdown) से राहत देगा।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह (collector manish singh) ने शनिवार को कहा कि जो शहर को 31 मई के बाद एकदम से नही खोला जा सकता है। उन्होंने लोगो को स्पष्ट किया कि 31 मई के बाद शहर को नही खोला जाएगा, उसके बाद भी 15 से 20 दिन का समय लगेगा। दरअसल, इस दौरान प्रशासन कोरोना संक्रमण के फैलाव की स्थिति को देखेगा हालांकि इंदौर कलेक्टर ने ये भी साफ किया कि एकदम से तो शहर नही खुलेगा लेकिन स्थिति को देखकर धीरे धीरे शहर खोला जाएगा। यानि साफ है कि इंदौर को लॉक डाउन में कुछ समय और रहना पड़ेगा और कम से कम 20 जून तक का इंतजार करना पड़ेगा उसके बाद ही शहर पूरी तरह से खुलने की स्थिति में आ सकेगा।

इधर, विदेशों से फ्लाइट के जरिये आने वाले यात्रियों को भी इंदौर के अलग अलग होटलों में रोकने के बाद उन्हें प्रदेश के अन्य शहरो के लिए रवाना किया जाएगा। वही शहर में मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेसिंग (social distance) के नियम का पालन करने वालो पर अब प्रशासन ने नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। इंदौर कलेक्टर ने इस मामले कहा कि कोविड नियमों का पालन नही करने वालो पर ऑन स्पॉट भारी फाइन (on spot fine) लगाया जाएगा। फिलहाल, इंदौर में कुछ आर्थिक गतिविधियां शुरू कर दी गई है और इसी लिहाज कुछ जरूरी मूवमेंट्स भी शुरू हो चुके है लेकिन शहरवासियों को अभी भी शहर के पूरी तरह से खुलने के लिए कुछ समय और लॉक डाउन में बिताना पड़ेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews