PNB को बम से उड़ाने की धमकी, बदमाशों ने भेजा ई मेल, पुलिस ने डॉग स्क्वाड के साथ की सर्चिंग

एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि फिलहाल सब सामान्य है, कहीं कुछ संदिग्ध नहीं मिला है,  बैंक को मिले मेल की जांच कराई जा रही है।
PNB Indore

Threat to blow up PNB through: इंदौर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई मेल मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई, मैनेजर ने मेल की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस बम डिस्पोजल दस्ते और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू की लेकिन पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस की सायबर ब्रांच मेल भेजने वाले का पता लगाने जुटी हुई है।

इंदौर के शास्त्री ब्रिज के पास स्थित जी टॉवर की पंजाब नेशनल बैंक की सियागंज ब्रांच के मेल पर किसी ने एक मेल भेजा जिसमें बैंक को रिमोट कंट्रोल के माध्यम से उड़ाने की धमकी दी गई, मेल में लिखा गया था कि बम की पुष्टि के लिए बम डिस्पोजल एंड डिस्ट्रॉय स्क्वाड और डॉग स्क्वाड से सर्चिंग करवाकर चेक किया जा सकता है यह मेल सुबह छह बजकर सत्तावन मिनट पर भेजा गया था।

सर्चिंग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला 

मैनेजर जब बैंक आए और मेल को देखा तो नजदीकी सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस को सूचित किया जिसके बाद थाना प्रभारी ने बम डिस्पोजल एंड डिस्ट्रॉय स्क्वाड और डॉग स्क्वाड को मौके पर भेजा, बैंक में एसीपी विनोद दीक्षित और थाना प्रभारी भी पहुंचे जहां करीब एक घंटे सर्चिंग करने के बाद कुछ भी संदिग्ध वस्तु और बम नहीं मिला है।

धमकी भरे ई मेल की जाँच कर रही पुलिस 

एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि फिलहाल सब सामान्य है, कहीं कुछ संदिग्ध नहीं मिला है,  बैंक को मिले मेल की जांच कराई जा रही है, सीसीटीवी कैमरे अन्य तकनीकी माध्यमों से जांच की रही है  बैंक का काम सुचारू रूप से चल रहा है, पुलिस पता लगा रही है ये असली धमकी है या किसी की शरारत है।

[dgv_vimeo_video id=”1076324049″]

[dgv_vimeo_video id=”1076324132″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews