इंदौर में फर्जी नामांतरण कराकर धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

indore news

Indore News : इंदौर की तिलक नगर पुलिस ने भूखंड के तलघर की जमीन पर तल मंजिल का नामांतरण फर्जी तौर पर करवाकर धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ 420 की धाराओं में केश दर्ज किया था। आज पुलिस ने महिला और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

थाना क्षेत्र के संविद नगर स्थित भूखंड के तलघर की जगह तल मंजिला बतलाकर उसके फर्जी तौर पर दस्तावेज तैयार कर नामांतरण कर दिया था जब इसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की तो उसकी जांच में महिला और उसके बेटों द्वारा धोखाधड़ी की थी जिसके बाद पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

फिलहाल मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी करने के अपराध में फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”900779128″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews