35 दिन बाद घर पहुंचे टीआई तो पत्नी ने क्यों थामी कैंची, देखिये वीडियो

35 दिन बाद घर पहुंचे टीआई तो पत्नी ने क्यों थामी कैंची, देखिये वीडियो

इंदौर/आकाश धोलपुरे

कोरोना वॉरियर्स के तौर पर इन दिनों इंदौर पुलिस एक अहम भूमिका में है। पुलिस 24 घण्टे शहर के चप्पे चप्पे पर नजर रख लोगो को लॉक डाउन का पालन करने की ना सिर्फ हिदायत दे रही है बल्कि बेपरवाह लोगो को सबक भी सिखा रही है।

लॉक डाउन का लंबा वक्त बीत चुका है, ऐसे में कोरोना वारियर्स पुलिस अधिकारी व जवानों को रोटेशन सिस्टम के जरिये एक दिन की छुट्टी दी जा रही है ताकि वो खुद को तरोताजा रख सके। इसी के चलते शहर के एम.जी.रोड थाना टीआई राजेंद्र चतुर्वेदी को भी एक दिन का वक्त मिला, जिसके बाद वो अपने घर पहुंचे। उनके घर पर गुजारे लम्हों के दौरान एक लम्हा ऐसा भी आया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि एक दिन कि छुट्टी मिलने पर जब 35 दिन बाद टीआई अपने घर लौटे तो उनका एक योद्धा की तरह ही स्वागत सत्कार किया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र चतुर्वेदी जब घर पहुंचे तो सबसे पहले उनकी पत्नी ने तिलक कर उनकी आरती उतारी। इसके बाद टीआई ने स्नान कर पूजा पाठ किया फिर थोड़ी देर योग भी किया। बाद में एक मौका ऐसा भी आया जो यादगार बन गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

दरअसल, लंबे अंतराल के बाद घर लौटे टीआई के बाल बढ़ चुके थे क्योंकि कोरोना काल के दौरान कही भी हेयर सेलून नहीं खुले हैं। लिहाजा, उनकी पत्नि ने हाथों में कैची और कंघा लिया और टीआई का हेयर कट खुद ही करने लगी। इस न भूलने वाले लम्हे को बाकायदा मोबाइल कैमरे में कैद भी किया गया और जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगो ने उसे खूब पसंद किया। हेयर कट वाले इस वीडियो को ना सिर्फ लोगो की सराहना मिल रही है, बल्कि लोगो के द्वारा वीडियो को जमकर वायरल भी किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews