Eat Right India चैलेंज के लिए बढ़ा 3 महीने का समय, अब 31 दिसंबर तक चलेगी एक्टिविटी

Eat Right India चैलेंज के लिए बढ़ा 3 महीने का समय, अब 31 दिसंबर तक चलेगी एक्टिविटी

Eat Right India : भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही ईट राइट चैलेंज के लिए अब 3 माह का समय बढ़ा दिया गया है। इसके लिए पहले 30 सितंबर तक का समय दिया गया था लेकिन ईट राइट इंडिया के तहत चैलेंज की गतिविधियों के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। कुल मिलाकर अब देशभर में इसके तहत विभिन्न फूड सेफ्टी कार्यक्रम 31 दिसंबर तक चलेंगे।

FSSAI ने शुरू किया चैलेंज

बता दें कि खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता और मानक निर्धारित करने वाली संस्था भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा शुद्ध खाद्य के लिए ईट राइट चैलेंज शुरू किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा फूड सेफ्टी लायसेंस सहित 13 तरह की गतिविधियां संचालित की जाती है। इसमें खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा बनाए जाने वाले लायसेंस भी शामिल है।

इंदौर ने लक्ष्य किया पूरा

ईट राइट चैलेंज के तहत, इंदौर जिले को 20 प्रतिशत लायसेंस बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे इंदौर ने पूरा कर लिया है। बता दें कि पूर्व में इंदौर इस चैलेंज में प्रथम आया था तथा गत वर्ष इससे बहुत अधिक नीचे फिसल गया, जिसके कारण टॉप 10 की लिस्ट में भी शामिल नहीं था लेकिन इस बार फिर इंदौर को ईट राइट चैंलेज में अच्छी रेंक मिलने की संभावना है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews