इंदौर गौरव महोत्सव का चौथा दिन आज, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

इंदौर गौरव महोत्सव का चौथा दिन आज, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Indore News : इंदौर के स्थापना दिवस अवसर पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम में आज सुबह स्वच्छता मिशन को लेकर महापौर, विधायको, पार्षदों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्र में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इंदौर गौरव महोत्सव के तहत, आज चौथे दिन स्वच्छता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त देवधर देवरई, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

स्वच्छता हमारा गौरव थीम

स्वच्छता हमारा गौरव थीम पर आयोजित कार्यक्रम में सफाई के लिए जनभागीदारी की गई। शिक्षा के लिए देश भर में पहचान बनाने वाले इंदौर में आज सुबह बड़ी संख्या में लोग हाथों में झाड़ू लेकर शहर की प्रमुख सड़कों पर सफाई करने निकले। सुबह 7 बजे से महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा लोकमान्य नगर क्षेत्र में झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। इसी तरह अन्य जनप्रतिनिधि द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कर अभियान की शुरुआत हुई।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews