
Indore News : 28 अगस्त से प्रदेश भर के पटवारीयों द्वारा वेतन विसंगतियों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन और हड़ताल जारी है। बता दें कि पटवारी महासंघ के बैनर तले चलने वाली हड़ताल का आज 29वां दिन है। इस दौरान धरने पर बैठे पटवारियों ने थाली और शंख बजाकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की एक और कोशिश की है। वहीं, पटवारी संघ क्रमिक भी भूख हड़ताल पर भी है, जिसका आज पांचवा दिन है जो अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खड़े हैं।
बजाया थाली और शंख
संघ की अनिता ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने और सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए थाली और शंख बजाया गया है। वेतन विसंगतियों को लेकर कई सालों से पटवारियों की मांग मध्य प्रदेश शासन के समक्ष लंबित हैं लेकिन सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। यही वजह है कि पटवारी 28 अगस्त से लेकर अभी तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। इससे पहले हमारी मांगों को लेकर साल 2007 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया था, जिसपर आज तक किसी प्रकार का कोई विचार नहीं हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”867861550″]
‘मांग ना पूरी होने तक धरना रहेगा जारी’
अन्य राज्यों में पटवारी का वेतनमान 2,800 के करीब है जबकि मध्य प्रदेश में वेतनमान उससे कम है। इसलिए हमारी मांग है कि सभी राज्यों में जिस तरह से वेतनमान है उसी तरह का वेतनमान हमें भी दिया जाए। पटवारी होने के बावजूद हमसे आर.आई का काम लिया जाता है, जिनका वेतनमान 2,800 रुपए है। जो काम हमसे लिया जा रहा है उसका वेतन भुगतान हमें नहीं किया जा रहा और जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक हम धरना पर बैठे रहेंगे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

