Traffic Robot संभालेगा इंदौर के यातायात की कमान, प्रवासी मेहमानों का करेगा स्वागत

Traffic Robot

Traffic Robot Indore: इंदौर में लगने वाले ट्रैफिक से तो सभी भलीभांति परिचित है। यहां पर ट्रैफिक पुलिस के साथ व्यवस्था संभालने वाला रोबोट चौराहे का रोबोट भी काफी फेमस है। इसी बीच अब ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए शहर में दूसरा रोबोट तैयार किया गया है। ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के पीछे जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन (Pravasi Bharatiya Sammelan) का आयोजन किया जाने वाला है। वहीं सिका स्कूल चौराहे पर इस रोबोट को तैनात किया गया है।

इस ट्रैफिक रोबोट का महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लोकार्पण किया। इसे एक्रोपोलिस कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 10 छात्रों ने मिलकर तैयार किया है। इसके पहले इंजीनियरिंग छात्रों द्वारा तैयार किए गए रोबोट को ही बर्फानी धाम चौराहे पर लगाया गया था। इसके बाद से इस चौराहे का नाम रोबोट चौराहा पड़ गया है और आज भी इसे इसी नाम से जाना जाता है।

6 महीने में हुआ तैयार

एक्रोपोलिस कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों द्वारा इस रोबोट को तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में स्टूडेंट्स को लगभग 1 महीने का वक्त लगा है और निर्माण पर करीब 4 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। अगले 5 सालों तक सिका चौराहा पर लगाए गए इस ट्रैफिक रोबोट के मेंटेनेंस का काम कॉलेज प्रबंधन की ओर से ही किया जाएगा।

एयरपोर्ट पर प्रवासी मेहमानों का स्वागत

कॉलेज छात्रों द्वारा जो ट्रैफिक रोबोट तैयार किया गया है ठीक उसी तरह का एक रोबोट एयरपोर्ट परिसर में भी लगाया गया है। हालांकि, ये रोबोट यहां पर साल 2018 में ही लगा दिया गया था। लेकिन अब साल 2023 में इंदौर में होने जा रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) में ये रोबोट खास भूमिका निभाने वाला है। यह यहां पर आने वाले प्रवासी भारतीयों का स्वागत करेगा और उनके पहुंचने पर इंदौर में आपका स्वागत है आवाज सुनाई देगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews