
Indore Accident News : मध्य प्रदेश के इंदौर से दर्दनाक खबर सामने आई है। जब सड़क हादसे में ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए एम वाय अस्पताल पहुंचा दिया है।
ASI ने दी ये जानकारी
दरअसल, घटना लसूडिया थाना क्षेत्र के खालसा चौक के पास की है। जब बाइक सवार किसी को सड़क पर बचाते हुए डिवाइडर से जा टकराया। मामले में जांच अधिकारी ASI राजेश कुमार जैन ने बताया कि युवक के डिवाइडर में टकरा जाने से सर में गहरी चोट लगी, जिससे उसकी मौत हुई। जांच अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी नंबर के आधार पर परिजनों को इसकी सूचना दी। बता दें कि मृतक की पहचान सन्नी पवार उम्र 23 वर्ष, खेड़ी निवासी के रूप में हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”901855171″]
10 दिन बाद होने वाली थी सगाई
वहीं, मृतक के मामा ने जानकारी देते हुए कहा कि काम से लौटते वक्त डिवाइडर से टकराया गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक का 10 दिनों बाद सगाई होने वाली थी लेकिन परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
[dgv_vimeo_video id=”901858903″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

