
Indore News : इंदौर बिजली कंपनी ने बारिश का मौसम आने के पहले 84 सहायक यंत्री और कनिष्ठ यंत्रियों का ट्रांसफर किया है। यह ट्रांसफर बारिश के दौरान शहरवासियों को बड़ी परेशानी में डाल सकता है क्योकि नए अधिकारी को जोन क्षेत्र की व्यवस्थाओं को समझने में समय लगेगा। कुछ दिन पहले जब शहर में तेज आंधी चली थी और बारिश हुई थी, उस दौरान आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में डूब गया था। वहीं, कर्मचारी-अधिकारी सुबह तक सुधार कार्य में जुटे हुए थे।

राजस्व पर पड़ सकता है असर
अधिकारियों के ट्रांसफर से जोन के राजस्व पर भी प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, यह प्रभाव एक-दो महीने ही रहेगा। इधर कंपनी के द्वारा किए गए इतने अधिक ट्रांसफर की हर जोन और डिविजन पर चर्चा भी होती रही। अब जल्द ही सभी अधिकारी नई जगह ज्वाइन करेंगे।
मौसम बना मुसीबत
बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर, ग्रिड और आफिस के बारे में समझने में नए अधिकारी को समय लगेगा। वहीं, बीते कई दिनों से मौसम में अचानक बदलाव भी हो रहे है। तेज आंधी और बारिश कभी भी होने लगती है जबकि जून से बरसात का मौसम भी शुरु हो जाता है। बारिश के प्रारंभ में हवा तूफान के कारण बिजली के रखरखाव का काम अधिक बढ़ जाता है।
लंबे समय से चल रही समस्या
दरअसल, लंबे समय से बिजली की समस्याएं जारी है। पिछले दिनों तेज हवा और बारिश के दौरान अचानक गुल हुई बिजली से लोगों को बहुत परेशानी हुई थी। इसके बावजूद, बिजली कंपनी ने थोकबंद जेई, एई के तबादले कर दिए हैं। जिसमें पदस्थ 84 अधिकारियों को नए जोन या आफिस में कार्य करना पड़ेगा। यह ट्रांसफर कहीं-न-कहीं बारिश के दौरान कंपनी के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।
इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

