ब्लैकमेलिंग से परेशान किसान ने आत्महत्या की,वीडियो में रिकॉर्ड की आपबीती

college-student-committed-suicide--

इंदौर, आकाश धोलपुरे

100 एकड़ की जमीन पर खेती करने वाले एक समृद्ध किसान ने बुधवार को जहर खाकर जान दे दी। जान देने के पहले किसान ने अपने मोबाइल पर वीडियो बनाकर अमन नगर निवासी किसी घनश्याम सोनी का जिक्र किया है। उसने कहा है कि वो व्यक्ति लगातार पैसे मांग रहा था और पैसे न देने पर धमकी दे रहा था। अब किसान की खुदकुशी के बाद पुलिस उस वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक इंदौर के अजय बाग कालोनी में रहने वाले 100 एकड़ जमीन के मालिक संजय पिता कैलाश चौधरी ने बुधवार को जहर खा लिया। इसके बाद किसान संजय चौधरी को इलाज के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मृतक किसान ने अपनी जान देने के पहले खुद के कुछ वीडियो रिकार्ड किये थे जिसमें किसान संजय चौधरी ने घनश्याम सोनी द्वारा की जा रही 27 लाख रुपये मांगने की बात कही है। वीडियो में किसान ने ये भी कहा है कि इसके पहले भी वो घनश्याम नामक व्यक्ति को रुपये दे चुका है। वही किसान ने इस मामले मे रुपये मांगने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।

थाना आजाद नगर के उपनिरीक्षक हरीसिंह राउत ने बताया कि मामले में वीडियो की जांच की जाएगी। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम पूरे मामले तफ्तीश शुरू कर दी है।
किसान द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किये गए वीडियो के आधार पर पुलिस अपनी तफ्तीश जरूर करेगी लेकिन वीडियो के आधार पर ये बात सामने आ रही है कि किसान घनश्याम सोनी नामक व्यक्ति से बहुत ज्यादा आहत था और ब्लैकमेल किये जाने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल, अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की लेनदेन का ये मामला आखिर कैसे ब्लैकमेलिंग तक पहुंच गया कि किसान को आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews