Indore News : नकली हर्बल कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Indore News : नकली हर्बल कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे। पुणे औ भोपाल से आई दो शिकायतों के बाद इंदौर (Indore News) में सक्रिय हुई क्राइम ब्रांच पुलिस ने इंदौर (Indore Police) के विजय नगर थाना क्षेत्र में संचालित की जा रही फर्जी हर्बल प्रोडक्ट कंपनी (Fake herbal company) पर कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपीगण हर्बल प्रोडक्ट के नाम पर लोगो को फ्रेंचाइजी व डीलरशिप और प्रोडक्ट भेजने के नाम पर लाखों रुपये निवेश कराते थे इसके बाद वो न तो फ्रेंचाइजी देते थे और ना ही प्रोडक्ट भेजते थे।

इंदौर क्राइम ब्रांच (Indore Crime Branch Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेचरल हर्बल साइंस की डीलरशिप दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी तरीके से विजयनगर क्षेत्र में कंपनी संचालित कर रहे थे। बता दें कि इंदौर क्राइम ब्रांच को दो अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी कि नेचरल हर्बल साइंस कंपनी द्वारा डीलरशिप देने के नाम व प्रोडक्ट देने के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।

ये भी पढ़ें – शिवराज के मंत्री का दावा, इस वरिष्ठ कांग्रेस नेता के ऑफिस में रची गई सिंधिया को हराने की साजिश

फरियादियों द्वारा पैसा अकाउंट में डालने के बाद भी आरोपियों द्वारा ना तो डीलरशिप दी गई ना ही प्रोडक्ट डिलीवर किये गए। इसके साथ ही आरोपी समय बीत जाने के बाद भी रुपए नहीं लौटाते गए। जिसके बाद पुणे और भोपाल में रहने वाले फरियादियों द्वारा क्राइम ब्रांच को शिकायत की गई। क्राइम ब्रांच ने जांच के दौरान कंपनी को फर्जी पाया। पुलिस ने फर्जी कंपनी के दो कर्ता-धर्ता नितिन गड़की और परवेज खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कंपनी से बड़ी मात्रा में हर्बल प्रोडक्ट और चेकबुक व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें – पेंशनर्स के लिए बड़ी अपडेट्स, मई में खाते में आएगी पेंशन की राशि, नॉमिनेशन-ग्रेच्युटी पर दिशा निर्देश

शुरूआती जाँच में मालूम चला है कि आरोपियों ने कई और लोगों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया है जिसका पता लगाया जायेगा।  क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज अग्रिम कार्रवाई के लिए उन्हें विजय नगर पुलिस को सौंप दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”704857188″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews