इंदौर में गैस एजेंसी संचालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

madhyapradesh police

Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment

Indore News : इंदौर पुलिस एक और बड़ी सफलता मिली है जहाँ पुलिस ने गैस एजेंसी संचालक के साथ लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों ने पहले फरियादी की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला और सिर पर वार करते हुए दो लाख रुपए और बैग में रखा मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे दोनों आरोपियों से पुलिस ने 1 लाख 19 हजार नकद और लूटे हुए रुपयों से खरीदे गए मोबाइल सहित फरियादी का मोबाइल भी जप्त किया है। वहीं अन्य वारदातों के बारे में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 2 दिन पहले इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी संचालक के साथ हुई दो लाख रुपये की लूट की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार दोनों ही फरियादी गोविंद गुरुनानी साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।

[dgv_vimeo_video id=”901539373″]

पुलिस के मुताबिक साहिल और फैजान दोनों ही आरोपी सिरपुर बाग के रहने वाले है, जो कि गोविंदा के साथ अक्सर चाय की दुकान पर बैठा करते थे और दोनों ही आरोपियों को यह जानकारी थी कि गोविंद पैसे लेकर एक्टिवा से जाता है। गोविंदा की रैकी कर कर दोनों ही आरोपियों ने चंदन नगर थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दे दिया था वही पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने रुपए और मोबाइल जप्त किए है फिलहाल अन्य मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”901538921″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews