इंदौर में महिला अपराधों के दो बड़े मामले सामने आए, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की शुरू

इंदौर में महिला अपराधों के दो बड़े मामले सामने आए, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की शुरू

इंदौर,आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) में पलासिया स्थित महिला थाने पर दो अजीबोगरीब शिकायते सामने आई है जिसके बाद महिला पुलिस ने मामलों की गम्भीरता को समझते हुए तुरंत प्रकरण दर्ज किये है।

यह भी पढ़े…The Kapil Sharma Season 3 : कपिल शर्मा ने ली 80 एपिसोड की इतनी ज्यादा फीस, जानकर उड़ जाएंगे होश

दरअसल, पहला मामला इंदौर के कबूतर खाना का है जहां रहने वाले आरोपी कासिम (परिवर्तित नाम) का निकाह साल 2019 में इंदौर की ही रहने वाली एक युवती से हुआ था। लेकिन शादी का कुछ समय बीतने के बाद सुंदर भविष्य के सपने देखने वाली पत्नि को आखिरकार पति के वहशियानेपन का सामना करना पड़ा। पत्नि ने पुलिस में शिकायत कर बताया कि आरोपी पति अक्सर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। वही मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इतना ही नही बीते कुछ सालों से वो दहेज की भी मांग कर रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ़ धारा 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उपनिरीक्षक महिला थाना रश्मि पाटीदार ने बताया कि आरोपी और फरियादी महिला इंदौर के ही रहने वाले है। वही महिला का पति गैरेज का काम करता है।

[dgv_vimeo_video id=”723313542″]

यह भी पढ़े…जबलपुर : जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट, बहन के प्रेम विवाह से नाराज था भाई

इधर, एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक रुपाली भदौरिया ने बताया कि इंदौर की एक युवती की शादी कुछ सालों पहले नागपुर महाराष्ट्र में हुई थी। संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखने वाल प्रणय नामक आरोपी पति द्वारा इंदौर निवासी पत्नि से शराब पीकर सेक्स करने की बात कही जाती थी। वही अक्सर पति महिला से कहता था कि उसके परिवार में सभी शराब पीते है तो तुम्हे भी शराब पीना पड़ेगी। इतना ही नही पति अपनी पत्नि से कार दिलाने के नाम 10 लाख रुपये की मांग भी करता था। प्रारम्भिक शिकायत के बाद पति – पत्नि की काउंसलिंग भी की गई लेकिन जब समझौता नही हुआ तो पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, महिला थाने पर दर्ज किए गए दोनों मामलो में पुलिस ने वहशी और शराबी पतियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”723313750″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews