Indore News: बाइक सवार 2 बदमाशों ने महिला के गले से झपटी चेन, घटना CCTV कैमरे में कैद

Indore News: बाइक सवार 2 बदमाशों ने महिला के गले से झपटी चेन, घटना CCTV कैमरे में कैद

Indore News : इंदौर शहर में लूट की सनसनीखेज घटनाएं लगातार सामने आ रही है। जिसका एक ताजा मामला आज ही तुकोगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां नाथ मंदिर रोड से एक महिला अपने बच्चों को स्कूल बस में चढ़ाकर घर की तरफ लौट रही थी। तभी दो बाइक सवार बदमाशों वहां पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। जिसकी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वहीं, महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”874321668″]

आरोपियों की तलाश जारी

दरअसल, पीड़िता हिनल भाटिया तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसने काफी शोर मचाया लेकिन बदमाश वहां से फरार होने में कामयाब रहे। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके लिए टीम का गठन भी किया जा चुका है।

[dgv_vimeo_video id=”874320296″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews