Road Accident : BRTS लेन में दौड़ा रहा था कार, बैलेंस बिगड़ते ही हुई मौत, मजदूर ने भी तोड़ा दम

Road Accident : BRTS लेन में दौड़ा रहा था कार, बैलेंस बिगड़ते ही हुई मौत, मजदूर ने भी तोड़ा दम

इंदौर, आकाश धोलपुरे। देवास (Dewas) जिले के कांटाफोड़ में रहने वाले एक मजदूर की मौत इंदौर (Indore) में हो गई है। दरअसल, मजदूर JCB क्रेन के नीचे आ गया था और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदानगर गली नम्बर 10 की बताई जा रही है। जहां पोल लगाने वाली कांट्रेक्टर कंपनी में कार्यरत मजदूर की मौत हो गई।

जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त जेसीबी क्रेन के द्वारा बिजली का खम्बा उठाया जा रहा था। फिलहाल, इस मामले में लापरवाही किसकी थी ये तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। वही घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में भीड़ लग गई और मौके पर पुलिस (Indore Police) के आला अधिकारी भी पहुंच गए। हालांकि इस दौरान जब ठेकेदार से मामले की हकीकत जानने के लिये मीडिया ने सवाल दागे तो ठेकेदार मुंह छिपाकर भागता नजर आया।प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है उसमे क्रेन के नीचे आये युवक का नाम बसंत कर्मा मूल निवासी कांटाफोड़ सामने आया है। फिलहाल, घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

बीआरटीएस लेन में रेस लगा रही कार टकराई, युवक की मौत

इधर, नाइट कर्फ्यू (Night curfew) को धता बताकर देर रात पार्टी कर लौट रहे नशे में धुत्त युवको ने बीआरटीएस लेन में रेस लगाने की गलती कर दी जो उन पर ही भारी पड़ गई। रेस के दौरान एक कार रैलिंग में घुस गई और हादसे में ईश्वर सांखला निवासी राजबाड़ा की मौत हो गई जबकि गोकुल राठौर और अविनाश नामक युवक घायल हो गए है। दोनो का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक नशे में धुत्त युवक एक अन्य कार से रेस लगा रहे थे और इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और रैलिंग में जा घुसी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल, मामले में पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews