फिल्म Pathaan का स्टेटस डालने की बात पर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे

bhopal

Indore Crime News: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर देशभर में विरोध देखा जा रहा है। इस फिल्म में फिल्माए गए कुछ सीन और एक्ट्रेस के पहने हुए कपड़ों पर जमकर बवाल मचा हुआ। नेशनल लेवल पर छिड़ चुकी यह जंग अब आपसी विवाद में तब्दील होती नजर आ रही है। फिल्म का स्टेटस लगाए जाने की बात पर इंदौर में दो पक्षों में जमकर लड़ाई-झगड़ा देखा गया।

इंदौर के जूना रिसाला इलाके में रहने वाले शेखर मेहता और सरवर पठान के बीच यह वाद विवाद हुआ है। एक पक्ष ने फिल्म पठान का स्टेटस लगाया था जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति उठाई और वाद-विवाद गाली गलौज से मारपीट पर पहुंच गया। दोनों में जमकर लात घूंसे चले और सूचना मिलने पर पुलिस इन्हें थाने लेकर पहुंची।

दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। हालांकि, फिलहाल कोई भी प्रकरण दर्ज किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म पठान को लेकर दोनों पक्षों में तो विवाद देखा ही गया है लेकिन देश भर में फिल्म का लगातार विरोध किया जा रहा है। विरोध को देखते हुए अब सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म और उसके गाने में मेकर्स को कुछ जरूरी बदलाव करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। जरूरी बदलाव किए जाने के बाद ही फिल्म को सर्टिफिकेट दिया जाएगा, ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews