इंदौर में लग्जरी कार से अवैध शराब की तस्करी करते हुए दो युवक गिरफ्तार, 6 पेटी शराब जब्त

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Police Arrest Crime

Indore News : प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अवैध शराब कारोबार चरम सीमा पर है लेकिन तिलक नगर पुलिस ने दो युवकों को मंहगी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा है। कार से करीब 6 पेटी शराब जब्त हुई है।

बता दें कि थाना तिलक नगर पुलिस मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध रूप से शराब कहीं लेकर जा रहे है। पुलिस ने टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर चैकिंग चेकिंग के दौरान उन्हें स्कीम नंबर 140 के नजदीक से पकड़ा। कार की तलाशी ली गई तो 76 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। जिसमें पकड़े गए आरोपियों के नाम देवेंद्र और धर्मेंद्र है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि दोनों देवास जिले के बागली थाना क्षेत्र के चापड़ा इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1028790054″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews