इंदौर में चाइनीज मांझा बेचते दो युवकों को पकड़ा, पुलिस ने की कार्रवाई

आमजनों से अपील की गई है कि वे चाइनीज मांझे का उपयोग न करें और सुरक्षित पतंगबाजी सुनिश्चित करें।
indore police

Indore News : चाइनीज मांझा प्रतिबंध के बावजूद पूरे प्रदेश में बिक रहा है ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से आ रहा है जहाँ कोतवाली थाना क्षेत्र में दो लोगों को प्रतिबंध चाइनीज मांझे के साथ पकड़ा और उन पर कार्रवाई की है।

बता दें कि इंदौर शहर में चाइनीज मांझे से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक किया जा रहा था साथ ही अनाउंसमेंट भी करते हुऐ लोगों को समझाइश दी जा रही थी साथ ही चाइनीज मांझा जहां बिकता है वहाँ सर्चिंग की जा रही है।

पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

प्रतिबंध चाइनीज मांझे को लेकर शहर में रोजाना कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में इंदौर की सेंटर कोतवाली पुलिस को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री या उपयोग की सूचना मिली पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा और उन पर कार्रवाई की है।

शहर और प्रदेश भर में हो चुकी हैं कई घटनाएं

एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा ने कहा कि चाइनीज मांझे से कई घटनाएं शहर और प्रदेश भर में हो चुकी हैं इस कारण आमजनों से अपील की गई है कि वे चाइनीज मांझे का उपयोग न करें और सुरक्षित पतंगबाजी सुनिश्चित करें।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1046415978″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews