कम्प्यूटर बाबा के करीबी हिस्ट्रीशीटर का अवैध निर्माण ध्वस्त, छह मकान, एक गार्डन को 2 घंटे में कर दिया जमींदोज

कम्प्यूटर बाबा के करीबी हिस्ट्रीशीटर का अवैध निर्माण ध्वस्त, छह मकान, एक गार्डन को 2 घंटे में कर दिया जमींदोज

इंदौर, आकाश धोलपुरे| इंदौर में कंप्यूटर बाबा (Computer Baba) पर प्रशासन ने पूरी तरह शिकंजा कस रखा है| अब पुलिस और प्रशासन ने हिस्ट्री शीटर रमेश तोमर से कंप्यूटर बाबा का कनेक्शन निकाला है। जिसके बाद मंगलवार को इन्दौर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा नगर निगम के सहयोग से हिस्ट्री शीटर रमेश तोमर (Ramesh Tomar) द्वारा किये गये अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया|

दरअसल, गोम्मटगिरी में कम्प्यूटर बाबा द्वारा क़ब्ज़ायी गई जिस ज़मीन से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई थी, वहाँ पर एक लग्ज़री क्रिस्टा गाड़ी भी बरामद हुई थी। छानबीन करने पर यह बात निकलकर आयी है कि यह गाड़ी हिस्ट्री शीटर रमेश तोमर के नाम से रजिस्टर्ड है। इसका उपयोग कम्प्यूटर बाबा द्वारा किया जाता था। ए.डी.एम. अजयदेव शर्मा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ रमेश तोमर पर लगभग 19 मामले दर्ज हैं। रमेश तोमर के विरुद्ध थाना संयोगितागंज पर मारपीट, गाली-गलौज बलवा करना, जान से मारने की धमकी देना, तोड़-फोड़ करना, विद्युत चोरी, शासकीय कर्मचारी पर हमला, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करना, अवैध कब्जा करना, शराब रखना आदि के मामले दर्ज हैं।

इदरीश नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए निगम के अमले ने कम्प्यूटर बाबा के सहयोगी रमेश तोमर के छह मकान एक गार्डन को 2 घंटे की कार्यवाई में जमींदोज कर दिया। नगर निगम की उपायुक्त और रिमूवल विभाग की प्रभारी श्रीमती लता अग्रवाल ने बताया कि यहां पांच मकान अवैध रूप से बनाए गए थे, एक मकान निर्माणाधीन था। वहीं एक गार्डन पर बने हुए शेड आदि को भी तोड़ा गया है। तोमर को नगर निगम ने पहले ही अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया था। श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि रमेश तोमर के यहां लगे हुए तीन मोबाइल टावरों को भी हटाने की कार्यवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस पूरी कार्रवाई में चार पोकलेन और चार जेसीबी मशीन लगाई गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews