2028 में बनेगी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार, उमंग सिंघार ने किया महू जय बापू जय भीम जय संविधान रैली में राहुल गांधी और खड़गे से वादा

आज मध्य प्रदेश के मुंह में कांग्रेस पार्टी द्वारा जय बापू जय भीम जय संविधान रैली शुभारंभ किया गया। इस दौरान उमंग सिंघार ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर, दलितों, आदिवासियों, शहीदों और संविधान का अपमान करने वाली देश का भाजपा बंटवारा चाहती है।
umang singhar

MP Congress News : जय बापू जय भीम जय संविधान रैली में उमंग सिंघार ने बीजेपी की सरकार लंगड़ा बताया। सरकार निशाना साधते हुए कहा कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है केवल संविधान बदलने का प्रयास कर रही है।

सिंघार ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी उनके बयान “भारत 2024 में आज़ाद हुआ बयान पर आपत्ति जताई”, उन्होंने कहा भागवत का यह बयान स्वतंत्रता सेनानी है और शहीदों का अपमान है। अमन सिंघार ने कहा कि बीजेपी दलितों का और आदिवासियों का अपमान करने वाली पार्टी है, इसलिए यह देश को कभी एक नहीं कर सकती।

भीमराव अंबेडकर के बारे में की बात

भीमराव अंबेडकर के बारे में बात करते हुए उमंग सिंघार ने कहा, “अंबेडकर का मतलब न्याय, समानता, संविधान, ज्ञान की मशाल और धर्मनिरपेक्षता है। इसलिए कांग्रेस पार्टी हमेशा से देश को जोड़ने की बात करती है।”

राहुल गांधी को दिया धन्यवाद

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित करते हुए सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है और 2028 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार निश्चित तौर पर बनेगी। सिंघार ने राहुल गांधी का धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने जो पूरे देश में जो सरकार की हिटलर शाही के खिलाफ कदम उठाया है उसके लिए मैं आपका धन्यवाद देता हूं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews