
Indore police arrested a chain snatcher.
Indore News : इंदौर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां 3 साल की मासूम के साथ उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि, वो सफल नहीं हो पाया क्योंकि पास ही में रहने वाले एक बच्चे ने यह पूरी घटना देख ली। जिसके बाद, बच्चे ने यह बात बच्ची के परिवार को बताई। तभी माता-पिता ने संयोगितागंज पुलिस थाने में आरोपी चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर वर्ग के परिवार द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 3 साल की मासूम के साथ उसके ही सगे चाचा ने दुष्कर्म करने का प्रयत्न किया है। बच्ची जब घर में अकेली थी तो चाचा ने मौके का फायदा उठाना चाहा। इस दौरान झोपड़ी के नजदीक रहने वाले एक अन्य बच्चे ने यह घटना को देखा और पूरी घटना बच्ची के माता-पिता को बताई।
[dgv_vimeo_video id=”839264842″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

