
Indore News : इंदौर पुलिस ने गाड़ियों के कांच छोड़ने वाले 4 आरोपियों को एक अनोखी सजा सुनाई है। दरअसल, डीसीपी जोन 3 ने आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश राजस्व स्वच्छ अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव कमिश्नर को भेजा था, जिसे कमिश्नर द्वारा मंजूरी दे दी गई थी। इसके तहत, आरोपियों को 1 साल तक हर शनिवार शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक लवकुश चौराहे पर उपस्थित रहना होगा। इस दौरान कोई भी नशा न करने की निर्देश दिया गया है।
बाणगंगा थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। जब चार आरोपियों द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया। इसकी शिकायत मिलते ही कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं, पुलिस न्यायालय ने उन्हें अनोखी सजा सुनाई। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र, जितेंद्र, दीपांशु और नीलेश के रूप में की गई है, जिन्हें एक साल तक रोबोट चौराहे पर यातायात संभालने में पुलिस का सहयोग करना होगा।
एडिशनल डीसीपी ने दी जानकारी
मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि इन आरोपियों ने कई गाड़ियों के खर्च छोड़कर लोगों को परेशान किया है। इनके खिलाफ आए-दिन शिकायत मिलती रहती थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान उन्हें सुधारने के लिए और समाज के लिए उपयोगी बनाने के लिए न्यायालय ने यह सजा सुनाई है जोकि फिलहाल जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”1002225146″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

