इंदौर में बीजेपी नेता के घर में घुसकर बदमाशों ने मचाया उत्पात, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इंदौर में बीजेपी नेता के घर में घुसकर बदमाशों ने मचाया उत्पात, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इंदौर, आकाश धोलपुरे| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के इंदौर (Indore) में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा (Gopikrishna nema) के घर पर हमला हुआ है| सोमवार शाम को अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर पत्थर फेंके और तोड़फोड़ कर भाग गए। हमले की इस खबर से शहर में हड़कंप मच गया है| इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आये हैं| जिसमे दो पहिया वाहनों से आये बदमाश घर में घुसकर तोड़फोड़ करते, दरवाजे पर लात मारते नजर आ रहे हैं| पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है|

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम पूर्व नगर अध्यक्ष गोपी कृष्ण नेमा के जंगम पुरा स्थित घर पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया और तोड़फोड़ कर भाग गए। हथियारों से लैस एक दर्जन से अधिक अज्ञात बाइक सवारों ने यह हमला किया| पूर्व शहर अध्यक्ष गोपी का कहना है कि अज्ञात लोगों ने घर पर हमला किया है। घर के बाहर रखे गमले और खिड़कियों के कांच के साथ ही कई अन्य सामान तोड़ दिया। हमले के समय वे घर में ही मौजूद थे| उन्होंने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। हमलावरों के हाथों में डंडे और हथियार थे। घर पर मैं मेरी पत्नी, भाई और उसकी पत्नी थी। घर के बाहर एक युवक बैठा था उसे भी पीटा। उसे अस्पताल ले जाया गया है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बीजेपी नेता गोपी नेमा ने बताया कि हमले के चलते पूरा परिवार दहशत में है। वहीं गोपीकृष्णा ने पुलिस सुर​क्षा देने की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews