
Indore News : इंदौर में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा। जिसका एक ताजा मामला मल्हारगंज से सामने आई है, जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया है और सोने की चेन लेकर फरार हो गए। जिसके बाद महिला ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी ने कही ये बात
बुजुर्ग महिला कमला बाई मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रही थी। इस दौरान 2 अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से कहा कि आपसे कुछ बात करनी है और सड़क किनारे खड़ा करते हुए बढ़ते अपराधों का डर दिखाकर महिला की चेन उनके बैग में डालने को कहा। जिसके बाद उनसे बात करते हुए वो घर पहुंची, जहां देखा तो चेन गायब थी- लोकेश सिंह भदोरिया, थाना प्रभारी, मल्हारगंज
[dgv_vimeo_video id=”912560297″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

