इंदौर हुआ Unlock, जाने कहा और क्या मिली छूट

इंदौर हुआ Unlock, जाने कहा और क्या मिली छूट

इंदौर।आकाश धौलपुरे

कोरोना काल मे देश के हॉट स्पॉट बने इंदौर को अब अनलॉक किया जा रहा है जिसके फेज 1 में कुछ स्थानों को छोड़कर शहरभर में छूट दी जा रही है। दरअसल, इसी सिलसिले को लेकर मंगलवार को जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ले बीच गम्भीर मंथन रेसीडेंसी में आयोजित बैठक के दौरान हुआ। बैठक में जो प्रमुख बाते निकलकर सामने आई उनमे उन लोगो को बड़ी राहत दी गई है जिनके घर पर विवाह समारोह अटके पड़े है।

शादी – विवाह के लिहाज से ये अच्छी खबर उनके लिए बेहतर साबित हो सकती है जिनके घर मे लग्नसरा के समाप्त होने के पहले के मुहर्त है। बता दे कि लॉकडाउन के चलते होने वाले विवाह समारोह में आज की बैठक के पहले 12 लोगों को शामिल होने की अनुमति थी जिसमें वर और वधु दोनों पक्षों के लोग शामिल थे लेकिन लगातार लोगों के बढ़ते दबाव के बाद जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने अनुमति को बढ़ाते हुए और वर-वधू दोनों पक्षों से 50 लोगों के शादी में सम्मिलित होने की अनुमति देने की बात कही है।

यही नहीं इन लोगो मे अब 4 से 5 बैंड वालो और पुजारी और नाई को अतिरिक्त तौर पर शामिल भी किया जा सकेगा। हालांकि इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने लोगों से अपील की है कि शादी ब्याह और सार्वजनिक आयोजनों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करना शहरवासियों के लिये जरूरी है।

अनलॉक इंदौर में बंटे अलग अलग झोन में लागू रहेगी कुछ पाबंदियां

समूचा इंदौर शहर भले ही अनलॉक हो गया हो लेकिन रेसिडेंसी पर बैठक में भाजपा प्रमुखों एवं प्रशासन के साथ हुई संयुक्त बैठक में फैसला लिया है कि फिलहाल, मॉल और शहर के मध्य क्षेत्र (झोन 1) और झोन 2 में जिम, मॉल सहित कुछ पाबंदियां लागू रहेगी। प्रशासन ने ढील के साथ ही सोशल डिसटेसिंग का पालन करने की हिदायत भी दी है। हालांकि समूचे इंदौर में फैसले को लेकर उत्साह का माहौल है और खास तौर पर व्यापरियों ने राहत की सांस ली है।

क्या कहा जिम्मेदारों ने

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने जहां सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान रखने की बात कही है वही दूसरी और इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि बताया कि शहर के मध्य क्षेत्र याने झोन 1 में दुकाने ऑड और इवन फार्मूले के तहत खोली जाएगी। वही सियांगज और हाथी पाला क्षेत्र मे आ रही ट्रांसपोर्ट समस्या भी ऑड – इवन फार्मूले के तहत सुलझाई जाएगी याने यहां व्यापारी एक फार्मूले का अनुसरण कर ट्रांसपोर्ट कर सकेंगे। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि जोन -2 लगभग पूरा खुलेगा लेकिन उसमें मॉल, रेस्टोरेंट और जिम पर अभी निर्णय नही लिया गया है और एक कमेटी बनाकर इन पर निर्णय लिया जाएगा।

वही कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया की छोटी ग्वालटोली, रेल्वे स्टेशन और सरवटे की दुकाने को 7 दिन तक ऑड – इवन के तहत खोला जाएगा और 7 दिन के बाद यहां दुकाने रेग्युलर खुल सकेगी। वही उन्होंने बताया कि जोन – 3 में 29 गांव है जो पूरे क्षेत्र खुल चुके है हालांकि इस क्षेत्र में रेत, गिट्टी और मुहर्रम के कारोबारियों को रात 11 से लेकर सुबह 5 बजे तक अनुमति रहेगी इसके अलावा छोटे चाय वालो को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक कि अनुमति दी गई है।
वही बैठक में सराफा चाट चौपाटी और 56 दुकान के खुलने के संबंध में कोई चर्चा बैठक में नही हुई है हालांकि इंदौर कलेक्टर ने ये भी साफ किया कि 56 बाजार में खिलौने सहित अन्य दुकाने खुल सकेगी। वही धर्म स्थलों के मामले में स्थिति पहले की ही तरह रहेगी याने मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर और गुरुद्वारा अभी बन्द रहेंगे जब तक कि धर्म गुरुओं की समिति उस पर निर्णय न ले ले। वही मॉल्स को खोलने को लेकर फिलहाल एक उपसमिति निर्णय करेगी वही रेस्टोरेंट के खोलने को लेकर चर्चा जारी रहने के संकेत इंदौर प्रशासन ने दिए है। फिलहाल, कुछ पाबंदियों के साथ ही इंदौर अनलॉक हुआ है जिसकी सरहाना न सिर्फ आम आदमी बल्कि व्यापारिक वर्ग भी कर रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews