लंदन से इंदौर लौटे पूर्व HC जज सहित यात्रियों का हंगामा, इस वजह से थे नाराज

लंदन से इंदौर लौटे पूर्व HC जज सहित यात्रियों का हंगामा, इस वजह से थे नाराज

इंदौर।

एक तरफ जहाँ इंदौर(indore) में कोरोना(corona) के लगातार बढ़ रहे मामले सर्कार(government) के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। वहीँ दूसरी तरफ सोमवार को प्रशासन(administration) के सामने समस्या तब खड़ी हो गयी। जब लंदनlondon) से वापस भारत लौटे प्रवासियों ने क्वारंटाइन सेंटर(Quarantine Center) में उचित व्यवस्था न होने पर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद उन यात्रियों को दूसरे होटलों में शिफ्ट किया गया।

दरअसल एयर इंडिया(Air india) की फ्लाइट(flight) से रविवार को 93 यात्री लंदन से इंदौर पहुंचे। इनमें 25 यात्री इंदौर के और अन्य प्रदेश के ही अलग अलग हिस्सों से थे जब ये इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे तो सरकार की गाइडलाइन(guideline) के मुताबिक इन्हें 14 दिन क्वारंटाइन रहने की व्यवस्था की गई थी। जिसके लिए प्रशासन ने एबी रोड स्थित होटल अमर विलास और बाइपास स्थित रिजेंटा हाेटल में इन्हें रखा। हालांकि इन होटलों का खर्चा स्वयं यात्रियों को ही उठाना पड़ेगा। जब्याट्री होटल पहुंचे तो कुछ लोगों ने वहां की व्यवस्थाओं से असंतुष्ट होकर हंगामा किया।

बता दें की लंदन से इंदौर आये 25 में से 14 यात्रियों ने अमर विलास और 11 ने रिजेंटा में रुकने का निर्णय लिया। स्क्रीनिंग के बाद होटल पहुँचने पर पूर्व हाईकोर्ट जज समेत 7 लोगों ने वहां की व्यवस्था से असंतुष्ट होते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में प्रशासन द्वारा उन्हें अमर विलास होटल में शिफ्ट किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews