Indore News: अर्बन- 20 की बैठक का आयोजन, अतिथियों ने किया पौधारोपण

Indore News: अर्बन- 20 की बैठक का आयोजन, अतिथियों ने किया पौधारोपण

Indore News : इंदौर में अर्बन-20 की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 45 शहरों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके लिए आए अतिथियों को आज सुबह से राजवाड़ा, गोपाल मंदिर, कृष्णपुरा छत्रियां, राधा – कृष्ण मंदिर और अन्य क्षेत्रों में हैरिटेज वॉक करवाया। इस दौरान उन्होंने कृष्णपुरा छत्री उद्यान में पौधारोपण भी किया।

की गई आकर्षक नृत्य प्रस्तुती

बता दें कि अर्बन- 20 की बैठक के लिए कल सुबह से अब तक देशभर के कई शहरों से जनप्रतिनिधि और अधिकारी इंदौर पहुंच चुके हैं। नगर निगम के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें राजवाड़ा क्षेत्र में हेरिटेज वॉक कराया गया। इस दौरान उन्हें पुरातत्व इमारत, पुराने मंदिरों और सड़कों आदि की जानकारी दी गई। सभी अतिथियों ने हेरिटेज वॉक के पूर्व कान्ह नदी के किनारे क्षत्रियों के पास उद्यान में पौधारोपण किया। इस दौरान आकर्षक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews